{"_id":"5b4116d44f1c1bbe248b52fa","slug":"121530992340-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकों में हड़कंप
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांधी रोड स्थित पैथ काइंड लैब पर छापेमारी की तो वहां पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि पैथ काइंड लैब भारत नामी कंपनी मैन काइंड के बैनर तले चलाई जा रही थी। इसमें मैनेजर डॉ. ललित मोहन शर्मा द्वारा संचालित किया जा रहा था, जोकि पेशे से पैथोलाजिस्ट है, लेकिन अभी तक उनका रजिस्ट्रेशन मेडिकल काउंसिल इंडिया उप्र में में नहीं कराया । पैथ काइंड लैब के पास सीएम व बायो वेस्टेज मैनेजमेंट का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इसके अलावा लैब पर सचिन राठी, जितेंद्र कुमार, विवेक राणा लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। जबकि किसी भी लैब टेक्नीशियन के पास उप्र का पंजीकरण नहीं है। सभी अनियमितता और रजिस्ट्रेशन न मिलने पर नोटिस जारी किया। साथ ही तीन दिन में कागजात न जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसमें ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक, संदीप कुमार, रविंद्र, लुकमान आदि रहे।
विज्ञापन