फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कैराना के नतीजों के बाद बागपत में होली और दिवाली

कैराना के नतीजों के बाद बागपत में होली और दिवाली

Fri, 01 Jun 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कैराना के नतीजों के बाद बागपत में होली और दिवाली
बागपत। कैराना उपचुनाव में रालोद, सपा, बसपा और कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन की जीत के बाद जिले में भी जश्न मनाया गया। रमजान माह में कार्यकर्ताओं ने होली खेली और आतिशबाजी कर जीत की दीवाली मनाई। वक्ताओं ने कहा कि नतीजे बेहद उत्साहित करने वाले हैं। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नतीजों के बाद सोनीपत स्टैंड स्थित रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने होली खेली। यहां से रालोद कार्यकर्ता निकट ही स्थित सपा कार्यालय में पहुंचे। सपा-रालोद कार्यकर्ताओं ने मिलकर जश्न मनाया। रालोद नेता रामपाल धामा, सपा नेता शोकेंद्र पहलवान, ओमवीर ढाका, डॉ. बिजेंद्र तेजान, करण सिंह, अजहर हसन खान, कृष्णपाल, विक्रम सिंह पांचाल, संदीप चौधरी, चौधरी गंगाराम, सुखबीर खाटियान, उस्मान चौधरी, फारूख, अयूब चौधरी, बिलकिश, आजाद, रामपाल पंवार, डॉ. शकील अहमद, सुरेंद्र पंवार, गजेंद्र बलि, तेजपाल, रणधीर प्रधान, शिफाकत अली, संजय डीलर, फिरोज खान, कृष्णपाल प्रधान, राजू प्रजापति, अमित पदड़ा, डॉ. आसिफ कुरैशी, फुरकान, मेहंदी हसन आदि रहे।
विज्ञापन

रालोद विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इफ्तखार हसन और जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार एडवोकेट ने बताया कि कैराना और नूरपुर में सपा और रालोद की एकता की जीत है। साल 2019 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। इफ्तखार हसन के चैंबर में मीटिंग हुई। इस दौरान मिठाई बांटी। इसमें जयवीर सिंह तोमर, खलील अहमद, मूलचंद यादव, देवेंद्र सिंह आर्य, जसपाल राणा, रामावतार शर्मा, नफीस अहमद, राशिद तसलीम, जाकिर, प्रमोद, योगेंद्र शर्मा, शौकीन मलिक, नरेंद्र पंवार, सरफराज, संजय पंवार, आजाद धामा, नरेंद्र मान, राजकुमार त्यागी, सतेंद्र खोखर, सतेंद्र, अश्वनी तोमर, लोकेंद्र तोमर, संजय गौड़, नदीम, जितेंद्र सोलंकी, सुनील शर्मा, अमरपाल राणा, राम कुमार राठी, विजय कुमार, अमित कुमार, शोकेंद्र तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इसमें एडवोकेट सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि साल 2019 में भी गठबंधन की जीत होगी। इसमें सुनील शर्मा, नीरज सिंह, अमित राणा, अशोक शर्मा, मुकेश उज्ज्वल, दीपक, रविदत्त शर्मा, अर्चना शर्मा, पंकज मलिक, कुलदीप , अमित शर्मा आदि रहे।

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि कैराना की जीत जनता की जीत है। सभी दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा। जनता अब भाजपा की पहचान कर चुकी है।
सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा साल 2019 के चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि विपक्ष उसे करारी शिकस्त देने के लिए तैयार है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। उसकी असलियत खुल गई है। सभी दल मिलकर इसी तरह 2019 में भी भाजपा को मात देंगे।
बसपा जिलाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने कहा भाजपा की नीतियां आम जन विरोधी है। जनता ने कैराना में भाजपा को उसकी कथनी और करनी का अंतर याद दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed