{"_id":"5af1f8004f1c1b46098b8c3e","slug":"121525807104-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 09 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को रेलवे कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी। मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन दिल्ली मंडल के काफी संख्या में कार्यकर्ता मंगलवार को अध्यक्ष टीआर यादव और सचिव प्रवेंद्र मलिक के नेतृत्व मेें स्टेशन पर पहुंचे और प्रदर्शन कर भूख हड़ताल शुरू कर दी। सचिव प्रवेंद्र मलिक और संजीव चौहान ने कहा किसी भी कीमत पर यूनियन के कर्मचारी का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। काफी समय से यूनियन कर्मचारियों के हकों के लिए संघर्षरत हैं और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने पुरानी पेंशन/ फैमिली पेंशन बहाल करने, रेलों की निजीकरण-निगमीकरण की नीति पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं होती तो उग्र आंदोलन शुरू होगा। इसमें संजीव चौहान, सुमन, अयूब खान, अशोक, केपी मलिक, पुष्पेंद्र, सुनील उज्ज्वल, शिवम तोमर, प्रदीप, सन्नी मलिक, मोनू, रामनाथ, नीरज, गौरव आदि शामिल रहे।