फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीणों का ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन

ग्रामीणों का ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

महावतपुर और रूस्तमपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण बृहस्पतिवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा सचिव गांव का चार्ज नहीं ले रहे हैं, इससे गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या में ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि अजय तोमर के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा उनका गांव बड़ौत ब्लाक के अंतर्गत पड़ता है। उन्होंने कहा 10 दिन पहले उनके गांव की सचिव रेशु का दूसरे गांव के लिए स्थानांतरण हो गया। सचिव रेशु के बाद अब सचिव विकास राठी को गांव में सचिव पद पर तैनात किया, लेकिन सचिव पद ग्रहण नहीं कर रहे हैं। इस कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध मेें कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीडीओ प्रेम चंद ने बताया कि शिकायत मिलीं है कि सचिव गांव में चार्ज नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में डीपीआरओ को सूचित कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर डीपीआरओ ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें धर्मवीर, आकाश, महक सिंह, सुखवीर, जोगेंद्र, अमरपाल, सुरेंद्र, महिपाल आदि रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed