{"_id":"5abfdef14f1c1bb4618b4ad7","slug":"121522523889-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल व उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल व उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में बिजवाड़ा गांव में चल रहे पांच दिवसीय कुम्हारी कौशल एवं उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। समापन समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि आयोग के सह निदेशक आरसी वर्मा ने किया। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के सामग्री बनाने की जानकारी दी। इसमेें मिट्टी के विभिन्न सामान जैसे खिलौने, हाथी, घोडे़, मूर्ति, फ्लावर पोट एवं अन्य सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया। वक्ताओं ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से गांव मेें रोजगार के अवसरों का सृजन होता है। इस प्रशिक्षण का मुख्य बिंदु कुम्हार उद्योग को बढ़ावा देना रहा। इसमेें लाभार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें अमृत पाल सिंह, जिला समन्वयक सुरेंद्र पाल, अमरपाल सिंह, पुष्पेंद्र, सागर, अंकित, सोनू, सूरजपाल आदि रहे।