{"_id":"5aa81e744f1c1b21578b4810","slug":"121520967284-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुरीतियों को दूर करने का आहवान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुरीतियों को दूर करने का आहवान किया
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान सति गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच की बैठक हुई। इसमें मंच द्वारा संचालित समाज सुधार के कार्य जारी रखने का निर्णय लिया । बैठक में मंच के अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए मंच द्वारा अभी तक 55 गांवों में यज्ञ और समाज सुधार सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है। इसके अलावा 80 वृद्धजनों, विधवाओं, सैनिकों की माताओं को भी सम्मानित किया जा चुका है। दस शिक्षण संस्थाओं में सौ से अधिक प्रतिभावान छात्र छात्राओं और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा चुका है। मंच शिक्षकों और समाजसेवियों को समाज को जागृत करने के लिए आगे लाने के लिए अपनी भूमिका निभा रहा है। मंच संयोजक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि मंच का उद्देश्य समाज में व्याप्त नशा प्रवृत्ति, जात पात भेदभाव, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या आदि बुराइयों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा संचालित गतिविधियां जारी रहेंगी। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर अंतिम रूप दिया। संचालन ब्रजमोहन शर्मा ने किया। इसमें ब्रजपाल सिंह शास्त्री, मांगेराम, सुबोध राणा, रब्बान, डॉ. सुनील आर्या, सुशील वत्स, चंद्रवीर सिंह, जितेंद्र आर्य, विनोद तोमर, नरेंद्र सोलंकी आदि रहे।
विज्ञापन