{"_id":"5a945ca84f1c1bff388ba5da","slug":"121519672488-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर पर मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
सोमवार को सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात संविदा में तैनात डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और अन्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेशीय आह्वान पर संघ के सदस्य सड़कों पर उतरे। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष मनीष त्यागी और जिला सचिव आस मोहम्मद त्यागी ने कहा विभाग मेंठेका प्रथा को खत्म किया जाए। लंबित समान कार्य समान वेतन एवं मानव संसाधन नीति निर्धारित के कारण निर्देश जारी करें। यदि समायोजन कार्य में विलंब हो रहा है तो हरियाणा राज्य की तर्ज पर ग्रेड-पे प्रदान कर विशिष्ठ मानव संशोधन नीति लागू की जाए। संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन एवं नवीन पद सृजन किया जाए। विशिष्ठ सेवा नीति एवं जॉब सिक्योरिटी एवं सेवा सुरक्षा प्रदान कर आदर्श मानव संसाधन नीति बनाई जाए। अनुकंपा का लाभ संविदा कर्मियों के आश्रितों को नहीं दिया, इस कारण परिवार को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। ग्रेड-पे लागू किया जाए। आशा का मानदेय दस हजार रुपये किया जाए। इसमें डॉ. श्रवण गोस्वामी, डॉ. संजय ढाका, डॉ. राम कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, सोनिया, रजनी, कविता, इमरान आदि रहे।