फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांग्रेसियों ने जनपद की समस्या प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी

कांग्रेसियों ने जनपद की समस्या प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी

Fri, 09 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने जनपद की समस्या प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनपद बागपत की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाकर प्रदेश अध्यक्ष से मिले और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराए जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर से मिले। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के हजारों किसान वर्षों से बकाया गन्ना भुगतान न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, लेकिन न तो उन्हें प्रशासन भुगतान दिला पा रहा है और न ही अन्य राजनैतिक पार्टी। जनपद की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली भी नहीं मिल पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे विभागीय अफसरों से बातचीत कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। दिल्ली से लौटकर जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह की अध्यक्षता व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के संचालन में बावली रोड स्थित पार्टी कार्यकल पर बैठक हुई। जिसमेें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में जुटे जाने का आहवान किया। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा व गोपाल स्वरूप ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed