{"_id":"5a7ca64c4f1c1b2d068b5732","slug":"121518118476-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासेयो के सात दिवसीय शिविर का शुभांरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासेयो के सात दिवसीय शिविर का शुभांरभ
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को बड़ौली रोड स्थित 1008 पार्श्वनाथ मंदिर में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
शिविर के प्रथम चरण में प्राचार्या डा. अनिता जैन ने छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए पोस्टर बनाए। विजेताओं को कार्यक्रम अधिकारी ने सम्मानित किया। शिविर में निशा, पूजा मलिक, प्रियांशी, प्राची जैन, वर्विका जैन का योगदान रहा।
उधर, बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन की ओर से सभाखेडी गांव में चल रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डा. अजय सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया और लोगों को पीलिया और सभी तरह के हेपेटाइटिस से बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
प्रबंध समिति के सचिव डा. अजय तोमर ने स्वयं सेविकाओं को अनुशासन में रहने को कहा। द्वितीय सत्र में नेहरू युवा केंद्र के योगेश कुमार ने नक्षत्रों से जुड़ी जानकारी दी। शिविर में विकास मलिक, अनुराग, डा बोबिंद्र, मेघना तोमर, आकाश मलिक, गुड़िया, शिवानी, दीपा, राजीव का योगदान रहा।