फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रश्नपत्र के बंडल खोलने की होगी वीडियोग्राफी

प्रश्नपत्र के बंडल खोलने की होगी वीडियोग्राफी

Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रश्नपत्र के बंडल खोलने की होगी वीडियोग्राफी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कवायद शुरू कर दी। प्रश्नपत्र खोलने के अलावा इस बार परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सिलाई की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान भी सीसीटीवी कैमरे प्रयोग किए जाएंगे।
विज्ञापन

छह फरवरी को जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक स्कूलों में बोर्ड की परीक्षा होगी। इसमें 37489 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के दौरान शिक्षकों के अवकाश को निरस्त और किसी को बिना अनुमति के अवकाश न देने की निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस ने बताया कि जिले में 47 परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त की या नहीं इसके लिए 47 अध्यापक और प्रधानाचार्यों की तैनाती की। सीसीटीवी कैमरे, जनरेटर, फर्नीचर और अन्य सभी व्यवस्थाओं की जांच करेंगे। 15 जनवरी तक विद्यालय से रिपोर्ट आनी शुरू होगी। रिपोर्ट मिलने के बाद जिस भी विद्यालय में व्यवस्था नहीं मिलेगी, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। प्रश्नपत्र बंडल खोलने और उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल बनाने की वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन


47 केंद्र पर 94 केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे तैनात
बोर्ड परीक्षा को देख कर एक परीक्षा सेंटर पर दो केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की। 47 परीक्षा केंद्रों पर 94 केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहेंगे। परीक्षा के दौरान जो अतिरिक्त व्यवस्थापक लगाए है वह नकल विहीन परीक्षा कराएंगे। कहीं भी कोई लापरवाही मिलती है इसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को देखकर परीक्षा कक्षों में निरीक्षक और शिक्षकों की ड्यूटी के लिए जल्द ड्यूटी लगा दी जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों से शिक्षकों की सूची मंगवाई जा रही है। उसकी आधार पर तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed