{"_id":"5a2d870c4f1c1bce408bc3a6","slug":"121512933132-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मुआवजा, फिर खिंचने देंगे लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मुआवजा, फिर खिंचने देंगे लाइन
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मुआवजा, फिर खिंचने देंगे लाइन
बागपत। हरसिया बिजलीघर की लाइन खींचे जाने के विरोध में पाबला बेगमाबाद गांव के किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व काम रुकवा दिया था। उनकी मांग है कि जब तक उनको उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक लाइन का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
बागपत से हरसिया बिजली घर पर हाईटेंशन लाइन ले जाने के लिए पॉल खड़े किए जा रहे है। यह लाइन दुड़भा, अहैड़ा, पाबला बेगमाबाद सुहेंडा, ढ़िकौली समेत कई गांव से होकर गुजरेगी। इस लाइन का निर्माण कार्य के पाबला बेगमाबाद गांव के किसानों ने शुक्रवार को रूकवा दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर वापस चले गए थे। उनकी मांग है कि जमीन का उचित मुआवजा मिले। इसके लिए उन्होंने गांव में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर विद्युत पॉल लगाए जाए उस जमीन के आठ लाख रुपये और खेत के ऊपर से लाइन गुजारने के लिए 55 सौ रुपये प्रति मीटर की दर से मुआवजा दिया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक लाइन का काम नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर अतर सिंह, नेपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, रूगन सिंह मौजूद रहे। उधर एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जा रहा है। लाइन निर्माण के लिए किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।