{"_id":"59c6bacf4f1c1b9b688b64a4","slug":"121506196175-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव स्तर की समिति को सौंपी जाएगी घोटाले की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव स्तर की समिति को सौंपी जाएगी घोटाले की जिम्मेदारी
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गांवों में हुए विकास कार्यों में घोटालों ने अफसरों की नींद उड़ा दी है। जांच समिति को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। जिन गांवों में राज्य वित्त, 14वें वित्त और मनरेगा से जारी बजट में गड़बड़ी की है, इसकी जांच ग्राम स्तर से होगी। गांव स्तर पर ही समिति का गठन किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक के गांवों में राज्य वित्त आयोग और 14वे वित्त आयोग, मनरेगा से जारी बजट में अफसरों से लेकर प्रधानों पर गड़बड़ी का आरोप है। सोलर लाइट महंगी दर्शा निम्न स्तर की लाइटें खरीद और कुछ जगह कागजों में दर्ज किया । यह ही खेल ह्यूम पाइप में किया। विकास कार्यों के नाम पर गांवों में करोड़ों का गोलमाल हुआ है। गड़बड़ी पकड़ में आने पर अफसरों की नींद उड़ी हुई है। कार्यों की युद्ध स्तर पर जांच की जा चुकी है, नतीजा कुछ नहीं निकल रहा है। जांच के लिए बार-बार समितियां को भेजा जा रहा है, पर कोई रास्ता नहीं निकला। प्रशासन से लेकर शासन के अफसरों की नजर है। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक के जिस भी गांवों में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है, इसकी ग्राम स्तर से ही जांच कराई जाएगी। इसके लिए जल्द समिति बनेगी और जांच शुरू करेगी। जिस भी एडीओ और वीडीओ ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।