{"_id":"59c2ca224f1c1b38688b5781","slug":"121505937954-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी पर भड़के कांशीराम कालोनी के लोग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी पर भड़के कांशीराम कालोनी के लोग, किया प्रदर्शन
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को कॉलोनी में ठप पड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द इसका निस्तारण नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोग तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
बुधवार को काफी संख्या मेें लोग अनुज के नेतृत्व में कॉलोनी में एकत्रित हुए। उनका कहना था कि पिछलेे एक माह से कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप पड़ी हुई है। इस कारण कॉलोनी में गंदगी का अंबार लग गया है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की गयी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने गंदगी के चलते कॉलोनी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मोहित शर्मा, गौरव, राजेंद्र, भगत सिंह, सहदेव, मोनू, प्रवेंद्र, सोनू, उत्तम, अनुज शामिल रहे।