{"_id":"59bed4af4f1c1b9a688b51b4","slug":"121505678511-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की पतियां पीली होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की पतियां पीली होने से किसान परेशान
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खरीफ सीजन की मुुख्य फसल धान की खेती में वर्तमान समय में पत्तियां पीली पड़ने से किसान परेशान हैं। किसानों ने कहा शिकायत करने के बाद भी कृषि विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसानों में अफसरों के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
क्षेत्र में वर्तमान समय में धान की फसल की पत्तियां पीली पड़ने से उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है। प्रगतिशील किसान आजाद, इकबाल, मेहर पाल, जगदीश के अनुसार बारिश का निरंतर न होना एवं धूप अधिक होने से धान की फसल रोग ग्रस्त हो रही है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पडे़गा। उन्होंने कहा लगातार कृषि विभाग के अधिकारियों को रोग संबंधित शिकायत की जा रही है, ताकि फसल को रोग मुक्त करने के लिए कोई उपाय मिल जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों में विभागी. अफसरों के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन का मन बना रहे हैं। इस संबंध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने कहा शिकायत मिली है, किसानों को खेतों में जाकर उपाय बताएं जाएंगे। कार्यालय में भी शीघ्र ही समस्या निवारण के लिए शिविर लगाया जाएगा।