{"_id":"59a5c6684f1c1b42738b45be","slug":"121504036456-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से अंधेरे में डूबा है सरोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से अंधेरे में डूबा है सरोरा
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ दाहा (बागपत)। तवेला गढ़ी के मजरा सरोरा में दो दिन बिजली सप्लाई ठप है। इस कारण ग्रामीण पेयजल को भी तरस गए हैं। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताकर जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग की।
हिंडन नदी के किनारे बसे सरोरा में बिजली न आने से जर्जर विद्युत लाइन होने के कारण दो दिन से विद्युत सप्लाई ठप है। बिजली न आने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि नदी ने गांव का भूजल भी दूषित कर दिया है। ग्रामीणों को सबमर्सिबल पंप सेट पर ही निर्भर रहना पड़ता है। बिजली न आने के कारण सबमर्सिबल पंप सेट नहीं चल रहे है और ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को तरस गए हैं। ग्रामीणों ने बताया गांव की विद्युत लाइन जर्जर हैं और आए दिन तार टूटते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा शीघ्र समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसमें कृष्णपाल, सतपाल सिंह, राजेंद्र, जयवीर, तेजपाल, सुभाष, सूरजपाल, मदन सिंह, ब्रहम पाल आदि रहे।