{"_id":"5f03653c8ebc3e42b62d0be4","slug":"12-infected-including-employees-of-agriculture-department-office-of-deputy-agricultural-director-will-remain-closed-for-three-days-baghpat-news-mrt4898989145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग के कर्मचारी समेत 12 संक्रमित, तीन दिन बंद रहेगा उप कृषि निदेशक कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग के कर्मचारी समेत 12 संक्रमित, तीन दिन बंद रहेगा उप कृषि निदेशक कार्यालय
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण की चेन रोज बढ़ रही है। कृषि रक्षा इकाई पर कार्यरत कर्मचारी पॉजिटिव मिला है, जिस कारण तीन दिन के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय बंद कर दिया गया। जिले में कुल 12 संक्रमित मिले हैं। अब संख्या बढ़कर 377 पर पहुंच गई है।
उप कृषि निदेशक डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय में कर्मचारी संक्रमित मिला है। एहतियात के तौर पर तीन दिन के लिए कार्यालय बंद रहेगा। किसानों को भी विभिन्न माध्यमों से इस बाबत जानकारी दे दी गई है। पूठड़ गांव में एक युवक पहले संक्रमित मिला था, इस युवक के संपर्क में आने के बाद दो अन्य युवक संक्रमित मिले हैं। बड़ौत में एक स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिला है।
युवक के गायब होने का शोर मचा
छपरौली। कस्बे के कोरोना वायरस पॉजिटिव युवक के अस्पताल से फरार हो जाने का शोर मच गया। स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई कि सोमवार को युवक हॉस्पिटल से गायब हो गया। बाद में टीम ने युवक को पकड़ लिया। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ ताहिर ने युवक के फरार होने की पुष्टि नहीं की है।