फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 feet sunken kitchen floor in Mughalpura

मुगलपुरा में 12 फीट धंस गया रसोई का फर्श

Sun, 01 Nov 2020 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
12 feet sunken kitchen floor in Mughalpura
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले स्थित घर की रसोई का फर्श धसने के दौरान गड्ढे से गैस सिलेंडर सीढी के माध? - फोटो : BAGHPAT
- खाना बना रही बुजुर्ग महिला भी गड्ढे में फंसी, पड़ोसियों ने निकाला
विज्ञापन

- पड़ोस के एक मकान में भी दरार, सैकड़ों लोग पहुंच गए मौके पर
फोटो संख्या-छह की सीरीज
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मोहल्ला मुगलपुरा निवासी पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर वशिष्ठ के मकान की रसोई का फर्श अचानक 12 फीट धंस गया। हादसे के वक्त उनकी पत्नी खाना बना रही थी। फर्श धंसने से बने गड्ढे में महिला गिर गई। बर्तन बिखर गए और गैस सिलिंडर भी गड्ढे में गिर गया। पड़ोसियों ने सीढ़ी मंगाई और किसी तरह घायल महिला को बाहर निकाला। पड़ोस के एक मकान में भी दरार आई है।
श्री यमुना इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर वशिष्ठ अपनी पत्नी गंगा देवी (62) के साथ 45 साल से नगर के मुगलपुरा स्थित आवास में रह रहे हैं। दंपति का एक बेटा विदेश में है और दूसरा बिजनेस करता है। रविवार दोपहर को हरिशंकर वशिष्ठ घर से बाहर गए हुए थे, जबकि गंगा देवी रसोई में खाना बना रही थी। दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक उनकी रसोई का फर्श 12 फीट धंस गया। गंगा देवी गड्ढे में गिरकर घायल हो गई। रसोई के बर्तन और सिलिंडर भी गड्ढे में गिर गया। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो पड़ोसी की सुनीता मौके पर पहुंची। गड्ढा देकर महिला ने शोर मचाया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य भी पहुंच गए। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सीढ़ी की मदद से महिला को गड्ढे से निकाला गया। महिला का प्राइवेट डॉक्टर से उपचार कराया गया। रसोई से सटे पड़ोसी प्रमोद सैन के मकान की दीवार में भी दरार आई है। पीड़ित के घर लोगों की आवाजाही लगी हुई है।
विज्ञापन

लिकेज सिलेंडर से हो सकता था हादसा
बागपत। हादसे के बाद गड्ढे में सिलिंडर भी गिर गया। लोगों ने सिलिंडर निकालने की कोशिश की तो वह लिकेज था। किसी तरह लिकेज बंद कर उसे निकाला गया। बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए धंस गया रसोई का फर्श
बागपत। जिस जगह मुगलपुरा में मकान बना हुआ है, इस एरिया में कभी बागपत मंडी हुआ करती थी। पवन शर्मा एडवोकेट ने बताया कि व्यापारी अनाज का काम करते थे। अनाज रखने के लिए कच्चे खत्ते बना लेते थे। मंडी यहां से हट गई और आबादी बस गई। संभावना जताई जा रही है कि जिस जगह रसोई बनी है यहां पर अनाज का खत्ता रहा होगा। रसोई से पानी जाने के कारण या किसी अन्य वजह से खत्ते की जमीन धंस गई। राजमिस्त्री मोमीन का कहना है कि सिर्फ रसोई का फर्श धंसा है। मकान के अन्य हिस्से सुरक्षित है।
इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। सोमवार को टीम भेजकर मामले को दिखवाया जाएगा। - ललित आर्य, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed