{"_id":"6833701c416a7de4e00a9e8a","slug":"12-crore-loss-to-the-kiln-industry-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-132055-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भट्ठा उद्योग को 12 करोड़ की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भट्ठा उद्योग को 12 करोड़ की मार
विज्ञापन
बागपत। बारिश ने जिले के ईंट भट्ठा उद्योग की कमर तोड़कर रख दी है। संचालकों का कहना है कि उन्हें 25 दिन में 70 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शनिवार की रात ही झमाझम बारिश तथा तेज हवा से 12 करोड़ रुपये की कच्ची ईंट क्षतिग्रस्त हो गई और इस तरह 400 भट्ठा मालिकों को 12 करोड़ रुपये की चपत लगी है।
ईंट निर्माता समिति बागपत के महामंत्री नीरज नैन बताते हैं कि बागपत में 400 ईंट भट्ठे हैं। वह ्र 25 साल से ईंट भट्टा कारोबार से जुड़े हैं, लेकिन मई में इस तरह बारिश होती नहीं देखी। ईंट भट्ठा मालिक मुकेश कुमार, कुलदीप शर्मा तथा इंद्रपाल ने बताया कि शनिवार की रात प्रत्येक ईंट भट्ठे पर औसतन तीन लाख कच्ची ईंट क्षतिग्रस्त हुई हैं।
21 मई को आई आंधी-बारिश में 20 करोड़ कच्ची ईंट क्षतिग्रस्त होने से 20 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया था। एक कच्ची ईंट पर एक रुपये लागत आती है। इससे पहले भी 30 अप्रैल से 21 मई तक बार-बार मौसम खराब होने के साथ ही बारिश होती रही। अब तक करीब कुल 70 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
कम उत्पादन होने से अब ईंटों के दाम बढ़ने तय हैं, जिसकी मार आम जन पर पड़ेगी। ईंट भट्ठा मालिकों ने सरकार से इस उद्योग को बचाने के लिए जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग की है। संवाद