फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   11th on the strength of the knife raped student

चाकू के बल पर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म

Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
11th on the strength of the knife raped student
rape
बागपत के सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में 11वीं की छात्रा से चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह 11 जनवरी की रात करीब साढ़े 12 बजे मकान के कमरे से टॉयलेट करने बाहर आई थी। उसे पड़ोस का एक युवक मकान के आंगन में खड़ा दिखा। आरोपी चाकू के बल पर उसे मकान के बाहर ले गया। बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी ने पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे छात्रा का परिवार भयभीत है। छात्रा ने अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
बागपत। बिनौली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी मेरठ के सरधना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी है। महिला का आरोप है कि उसका पति नगालैंड में रहता है और उसको घर खर्च भी नहीं देता। आरोप है कि उसका ससुर और देवर उस पर गलत नजर रखते हैं। महिला के मुताबिक, उसके ससुर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसने महिला थाने पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed