{"_id":"6a25d2771ef5700c5d08df32","slug":"117-sub-inspectors-failed-to-report-for-field-duty-caught-in-the-net-of-an-inquiry-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-153057-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़कों पर नहीं उतरे 117 एसआई, जांच के फंदे में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़कों पर नहीं उतरे 117 एसआई, जांच के फंदे में फंसे
विज्ञापन
बागपत। सड़कों पर नहीं उतरने वाले 117 एसआई जांच के फंदे में फंस गए हैं। यह सभी बागपत, बड़ौत, खेकड़ा सर्किल के एसआई हैं, जो आराम ज्यादा फरमाते हैं। इसलिए ही ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए एसपी सूरज कुमार राय ने सभी की जांच शुरू करा दी है।
पुलिस अधीक्षक ने सड़क हादसों को रोकने के लिए अधिक से अधिक वाहन चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनें। पिछले एक महीने में बागपत, बड़ौत और खेकड़ा सर्किल के सभी उपनिरीक्षकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। समीक्षा में यह देखा गया कि उन्होंने कितने चेकिंग अभियान चलाए, कितने वाहनों की जांच की और कितने चालान किए। इस समीक्षा में 117 उपनिरीक्षक ऐसे पाए गए जिन्होंने एक महीने में कोई चेकिंग नहीं की। इन उपनिरीक्षकों ने सड़कों पर चेकिंग प्वाइंट भी नहीं बनाए और आराम की ड्यूटी करते रहे। पुलिस अधीक्षक ने इन सभी उपनिरीक्षकों की सूची मंगवाई है और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। इन उपनिरीक्षकों के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी उनके संबंधित सर्किल के क्षेत्राधिकारियों को सौंपी गई है। सभी 117 उपनिरीक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे, उनसे चेकिंग न करने के संबंध में जवाब मांगा जाएगा। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
सड़क हादसों को रोकने के लिए वाहनों की चेकिंग कराना जरूरी है। इससे वाहन चालक नियमों का पालन करते हैं। इसमें लापरवाही बरतने वाले एसआई के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -सूरज कुमार राय, एसपी