{"_id":"5c252ce3bdec22570a420181","slug":"11545940195-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 कनेक्शन काटे, सात लाख की बकाया वसूली की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 कनेक्शन काटे, सात लाख की बकाया वसूली की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर के पठानकोट मोहल्ले में रेडमॉस अभियान के दौरान पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को एक मकान मालिक ने एक घंटे तक घर में नहीं घुसने दिया और टीम पर पथराव का प्रयास किया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती से मकान का दरवाजा खुलवाया, तो मकान में मीटर से पहले कट कर चोरी होती मिली। उक्त उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बाद में टीम ने पुलिस की मौजूदगी में रेडमॉस अभियान चलाकर 120 बकायादारों के कनेक्शन काटे और सात लाख रुपये की बकाया राजस्व वसूली की।
राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर ऊर्जा निगम की टीम रेडमॉस अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय सुधाकर, एसडीओ विकास अहलावत व अवर अभियंता रवि प्रताप के नेतृत्व में अभियान चलाया। गांधी रोड, कोताना रोड, दिल्ली रोड पर उपभोक्ताओं ने चेकिंग अभियान का विरोध किया। नगर के पठानकोट मोहल्ले में एक दबंग व्यक्ति ने एक घंटे तक टीम को अंदर नहीं घुसने दिया। हंगामे को देखकर एसडीओ विकास अहलावत व अवर अभियंता रवि प्रताप ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने सख्ती कर मकान खुलवाया तो चेकिंग में मीटर से पहले कट कर चोरी होती मिली, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बाद मेें टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर 120 लोगों के विद्युत कनेक्शन काटे और सात लाख रुपये की बकाया राजस्व वसूली की। टीम मेें एसडीओ मीटर्स राकेश कुमार, प्रमोद मलिक, विकास, अश्वनी, प्रदीप गुप्ता, अश्वनी, राकेश कुमार, जयप्रकाश वर्मा, यामीन, इमरान, शीलू, सलीम, बिजेंद्र आदि रहे।