{"_id":"5bdca50fbdec22697652b042","slug":"11541186831-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में पकड़ा गया पटाखों का जखीरा, फैक्ट्री सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में पकड़ा गया पटाखों का जखीरा, फैक्ट्री सील
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में पकड़ा गया पटाखों का जखीरा, फैक्ट्री सील
खेकड़ा (बागपत)। दत्तनगर के बाद अब खेकड़ा में पटाखों का जखीरा बरामद हुआ है। एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। पटाखे कब्जे में ले लिए गए हैं, जबकि फैक्ट्री पर सील लगा दी गई है। कसबे में अन्य जगह पर छापेमारी की गई, जहां पर पुलिस को देखते ही पटाखा बना रहे लोग फरार हो गए।
शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो एसडीएम को पटाखा निर्माता लाइसेंस तक नही दिखा पाए। उपजिलाधिकारी खेकड़ा पुलकित गर्ग एवं तहसीलदार यदुवंश कुमार ने खेकड़ा नगर मे पाठशाला मार्ग स्थित एक पटाखे निर्माण करने वाली फैक्ट्री का औचक निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पटाखा संचालक से जब लाइसेंस मांगा तो उसके पास लाइसेंस तो था, लेकिन लाईसेंस का नवीनीकरण नही कराया गया। अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। साथ ही मौके से पटाखे बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है। 31 बोरे तैयार पटाखे भी बरामद किए गए। साथ ही पटाखा फैक्ट्री पर सील लगवा दी गयी। जिलाधिकारी को सूचना दे पटाखा संचालक के खिलाफ कार्रवाही की संस्तुति की। इसके अलावा एसडीएम नगर मे अन्य स्थानो पर भी छापेमारी के लिए पहुंचे। लेकिन सभी फरार मिले।
----------------------
दत्तनगर में मिल चुके लाखों के पटाखे
बागपत। दत्तनगर गांव में लाखों के पटाखे पुलिस ने बरामद किए थे। कई दिन तक गांव में तनाव बना रहा था।
----------------------
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि नियमों के विपरीत पटाखों की बिक्री और निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में छापेमारी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।