{"_id":"5bd4bfe9bdec22699d5acb63","slug":"11540669417-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत डीएवी स्कूल ओवर आल चैंपियन बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत डीएवी स्कूल ओवर आल चैंपियन बना
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत हुई कलस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में बागपत डीएवी स्कूल ओवर ऑल चैंपियन बना। विभिन्न खेलों में टीम के खिलाड़ियों ने 35 गोल्ड, 12 सिल्वर और दो ब्रांच मेडल जीतकर इतिहास कायम किया है। शानदार प्रदर्शन पर कोच और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय खेलों का आयोजन 24 और 25 अक्तूबर को गाजियाबाद के दादरी स्थित डीएवी स्कूल के मैदान में हुआ । इसमें अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिका की टीमों ने क्रिकेट, ऊंची-लंबी कूद, शूटिंग, बॉक्सिंग, रीले रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । मेरठ, बागपत, पिलखुवा, दादरी की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी खेलों में 35 गोल्ड, 12 सिल्वर और दो ब्रांज मेडल जीतकर क्षेत्र ही नहीं पूरे क्लस्टर के स्कूलों में इतिहास कायम किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि बालक वर्ग की क्रिकेट टीम ने 16 गोल्ड मेडल प्राप्त कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग की क्रिकेट टीम प्रथम स्थान पर रही। स्कूल लौटने पर टीम और कोच अमर सिंह, अमित धामा का स्वागत किया। कोच और टीम को शील्ड और मेडल से सम्मानित किया। अब टीम नेशनल के साथ राज्य और नेशनल स्तर पर टीम भाग लेगी। यहां भी टीम गोल्ड प्राप्त करेंगे।