{"_id":"5bbbb06b867a552812415f5c","slug":"11539027051-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडर के घर में चलता मिला अत्यधिक लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडर के घर में चलता मिला अत्यधिक लोड
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर की गुराना रोड पर टोर टू टोर चेकिंग अभियान के दौरान ऊर्जा निगम के अफसरों के हाथ बड़ी सफलता मिली है। निगम के अफसरों को मीटर रीडर के घर में स्वीकृत लोड से दोगुणा लोड चलता मिला, साथ ही कई पुराने मीटर भी बरामद किए। अधिकारियों की टीम ने मीटर रीडर के घर से बरामद मीटरों को दिल्ली रोड स्थित मीटर्स विभाग मेें जांच के लिए भेजा।
एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता द्वितीय यादवेंद्र, एसडीओ चैन सिंह, एसडीओ मीटर्स विकास अहलावत व अवर अभियंता रवि प्रताप सिंह नगर की गुराना रोड पर टोर टू टोर चेकिंग अभियान चला रहे थे। जैसे ही वे चेकिंग के दौरान एक मीटर रीडर के मकान में चेकिंग करने पहुंचे तो वहां पर स्वीकृत दो किलोवाट के बजाए साढे़ चार किलोवाट लोड चलता पाया गया। इतना ही नहीं जब टीम ने मकान की तलाशी ली तो वहां पर दर्जनों पुराने मीटर भी बरामद हुए हैं। इस पर टीम ने मिले मीटरों को जांच के लिए मीटर्स लैब दिल्ली रोड पर जांच के लिए भेजा। अधिकारियों ने बरामद मीटरों की जांच शुरू कर दी।
टीम के सदस्यों की तरफ आशंका जताई जा रही है कि उक्त मीटर रीडर उपभोक्ताओं से मीटर लगाने के बहाने अवैध वसूली करता था। मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में एक्सईएन द्वितीय यादवेंद्र और मीटर्स एसडीओ विकास अहलावत ने कहा चेकिंग अभियान के दौरान यह मामला पकड़ा गया है, मीटरों की जांच की जा रही है। विभाग का नुकसान बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एसडीओ चैन सिंह ने बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसई को भेजी जाएगी।