{"_id":"5b957b62867a557ed0490fdf","slug":"11536523106-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबगा में हिंदू परिवार ने एकता की मिशाल पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबगा में हिंदू परिवार ने एकता की मिशाल पेश
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
शबगा गांव के शिक्षक सतेंद्र पंवार ने गरीब मुस्लिम परिवार की तीन बेटियों की शादी कराकर हिन्दू और मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। उन्होंने शादी का सारा खर्च स्वयं वहन किया।
शबगा गांव के सतेंद्र पंवार हापुड़ जनपद के न्याजपुर खैया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। उनकी पत्नी पूर्व में शबगा गांव की ग्राम प्रधान रह चुकी है। गांव के बाबू खान की बड़ी बेटी शहजादी का निकाह मखयाली जनपद मुजफ्फरनगर के मोहसिन से कराया। दूसरी बेटी आजादी का निकाह शिकारपुर (बुलंदशहर) के शादाब के साथ कराया और छोटी बेटी बरखा का मन्नुगढ़ जनपद शामली के कामिल के साथ निकाह कराया। बाबू खान गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। गरीबी के चलते तीन लड़कियों की शादी कर पाना मुमकिन नहीं था। सतेंद्र पंवार ने बाबू खान से जिम्मेदारी उठाने की ख्वाहिश जाहिर की तो बाबू खान ने हां कर दी। तीनों बेटियों को दान दहेज के रूप में आम जरूरत का सामान भी दिया। हिंदू द्वारा अपने खर्च पर तीन मुस्लिम लड़कियों का निकाह कराया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। दोनों मजहबों में एकता की अच्छी मिशाल कायम की है।