{"_id":"5b884c5642c792464b1c5e44","slug":"11535659094-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता छात्रा का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता छात्रा का स्वागत किया
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली में आलिंगन वेलफेयर सोसायटी की ओर से हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर के तहत अंतर्राष्ट्रीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया। डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र शिवेन रूहेला ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने बताया 24 अगस्त को दिल्ली में हुए कार्यक्रम में कक्षा चार के छात्र शिवेन रूहेला ने नृत्य प्रस्तुत किया था। शिवेन रूहेला को भारत गौरव पंडित पुलकित महाराज द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचने पर शिवेन का स्वागत किया।
हंडिया सजाओ प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम
अमीनगर सराय (बागपत)। आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इसमें माखन भरी हंडिया एवं पालना सजाओ प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अरुण बाला जैन ने बताया कि कक्षा नौ से दस की छात्राओं ने भाग लिया। इसमें हंडिया सजाओ प्रतियोगिता में साक्षी जाटव प्रथम, निकेता द्वितीय, नरगिस और मुस्कान संयुक्त रूप से तृतीय रही। पालना सजाओ प्रतियोगिता में जानवी शर्मा, रीमा अंसारी और समीना परवीन अव्वल रही। प्रतियोगिता की संयोजिका अनीता शर्मा रही।