फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पाइप पेयजल योजना की जिम्मेदारी पर खींचतान

पाइप पेयजल योजना की जिम्मेदारी पर खींचतान

Mon, 23 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पाइप पेयजल योजना की जिम्मेदारी पर खींचतान
बागपत। बड़ागांव में पाइप पेयजल योजना को हैंडओवर कराने को लेकर जल निगम और प्रधान के बीच खींचतान चल रही है। कई बार लिखित और मौखिक मिलने के बाद आदेश पर भी कार्रवाई नहीं हो रही हैं। अधिशासी अधिकारी ने सीडीओ को पत्र लिखकर अपने स्तर से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पाइप पेयजल योजना के निर्माण के लिए जल निगम कार्यदायी संस्था है। उन्हें द्वारा गांवों में ओवर हैंड टैंक और गलियों में पाइप बिछवाया जाता है। इसके बाद ग्राम प्रधान को हैंडओवर कर दिया जाता है। बड़ागांव में परियोजना तैयार है। 17 माह बीत चुके हैं, लेकिन प्रधान इसे हैंडओवर नहीं ले रहे हैं। जल निगम और प्रधान के बीच योजना को लेकर खींचतान चल रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कई बार प्रधान को लिखित और मौखिक रूप से मिलकर हैंडओवर करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सीडीओ पीसी जायसवाल को पत्र लिखकर अवगत कराया कि योजना के सुपुर्द न होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शासन से योजना के संचालन और रख रखाव के लिए कोई भी धनराशि प्राप्त नहीं होती है। अधिशासी अभियंता ने सीडीओ से मांग की ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव योजना हस्तांतरण के संबंध में अपने स्तर से आदेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed