{"_id":"5b05c2644f1c1b2b118b5bb2","slug":"11527104100-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को स्वास्थ्य योजना का लाभ देने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को स्वास्थ्य योजना का लाभ देने की तैयारी शुरू
Updated Thu, 24 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तहसील सभागार में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नगर के 25 वार्डों में 2011 की जनगणना के आधार पर जो व्यक्ति या परिवार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर चिह्नित किए, उनका पुनरीक्षण कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए कार्ड जारी करने की योजना बनाई गई है, जिससे वे बीमार सदस्यों का इलाज करा सकें। उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना में 25 वार्डों में सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को चिह्नित किया गया था, अब इन परिवारों की बारिकी से जांच की जाएगी। जो पात्र होंगे, उन्हें चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ नीरज त्यागी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएस मलिक ने भी प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सभासदों में बाबूलाल, शीला, सरिता जैन, इरफान, नरेंद्र, सचिन मलिक, नगेंद्र, जीत सिंह कश्यप, ललित आदि मौजूद रहे।