फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्केटिंग में लक्ष्य के छात्रों ने झटके गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक

स्केटिंग में लक्ष्य के छात्रों ने झटके गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक

Wed, 23 May 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्केटिंग में लक्ष्य के छात्रों ने झटके गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुई रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में पदकों की झड़ी लगा दी। पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और पांच कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सभी खिलाड़ियों का स्कूल में स्वागत किया ।
विज्ञापन

स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा ने बताया कि शिमला में हुई ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने गोल्ड, सिलवर, कांस्य पदक जीते। उन्होंने बताया कि प्रियांशु ने गोल्ड, कांस्य, यश मंडार ने सिल्वर-कांस्य, खुशी ने सिलवर, कांस्य, देवांश ने गोल्ड, सिल्वर, अर्जुन ने सिल्वर, कांस्य, शिवम धनकड़ ने दो सिल्वर, यश त्यागी ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, अंशिका चौहान ने एक गोल्ड एक सिल्वर पदक जीता है। उन्होंने बताया कि इन छात्रों ने पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और पांच कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी का विद्यालय में स्वागत किया । प्रधानाचार्य रुचिरा, उप प्रधानाचार्य सविता शर्मा ने बताया कि शारीरिक शिक्षक पीटर मार्टिन और प्रीति को बधाई दी, इनकी बदौलत खेलों में बच्चों को तैयार किया जा रहा है। इस दौरान डायरेक्टर भाटी और स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed