{"_id":"5aee0af74f1c1bed778b6d37","slug":"11525549815-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली चुंगी पर लगा भीषण जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली चुंगी पर लगा भीषण जाम में फंसे लोग
Updated Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली चुंगी पर शनिवार को घंटों लोग जाम मेें फंसे रहे और वाहनों मेें सवार लोग भीषण गर्मी के चलते बेहाल हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
शनिवार को छपरौली चुंगी पर वाहनों की अत्यधिक संख्या के चलते भीषण जाम लग गया। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे और छपरौली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों में सवार लोग भीषण गर्मी के चलते परेशान हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। दो घंटे बाद जाम खुलने पर वाहनों मेें सवार लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि नगर में जाम की स्थिति कई साल से बनी हुई है। हाईवे ही नहीं नगर के कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, बिजरौल रोड, अजित नाथ मंदिर के पास व अन्य स्थानों पर जाम लगने से लोग परेशान हैं।