फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोरी समाज का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना

कोरी समाज का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना

Sat, 07 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोरी समाज का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना
बागपत। कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकरजिले में कोरी समाज के लोगों को एससी/एसटी के प्रमाणपत्र बनवाने की मांग की।।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरी समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समाज के साथ प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है। उनका न तो एससी/ एसटी जाति का प्रमाण पत्र बना रहे है न ही अन्य किसी समाज का। प्रशासन की नजरों में जिले में कोरी समाज के लोग निवास नहीं करते हैं। कांग्रेस नेता भगवती देवी ने बताया कि मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने आश्वासन दिया था। उस आदेश को हुए दो माह से अधिक हो गए है, अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए है। न ही कोई भी प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। स्कूल और कॉलेजों में दाखिले में परेशानी आ रही है और सरकारी नौकरी में भर्ती होने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो अब आंदोलन शुरू होता। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, कलक्ट्रेट में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का भी घेराव किया। इसमें मुकेश कुमार कोरी, माम चंद, नितिन, दीपक, बिजेंद्र, कपिल, अंकित, रिया, सौरभ, धर्मेंद्र, किरण पाल, मनोज, अमरपाल कोरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed