फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विधायक सहेन्द्र सिंह के पक्ष में उतरे समर्थक

विधायक सहेन्द्र सिंह के पक्ष में उतरे समर्थक

Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विधायक सहेन्द्र सिंह के पक्ष में उतरे समर्थक
बड़ौत (बागपत)। बुधवार को बावली रोड स्थित छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के आवास पर काफी संख्या में गांव के प्रधान और उनके समर्थक पहुंचे और विधायक का समर्थन कर कहा चौ. अजित सिंह ने उनका निष्कासन गलत किया है आने वाले समय में ये बहुत बड़ी भूल साबित होगी। उन्हें पहले विधायक से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए था।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा इतिहास अपने को दोहरा रहा है। बरनावा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे समर पाल को चौधरी अजित सिंह ने हरित प्रदेश के मामले पर लगाया और उन्होंने विधान सभा में उसके लिए प्रस्ताव दिया । इसी बात पर चौधरी अजित सिंह ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया । सभी लोगों ने विधायक सहेंद्र रमाला का समर्थन कर कहा कि वे एक अच्छे विधायक हैं और कुछ लोग टिकट के लालच में गांव-गांव उनका पुतला जला रहे हैं। आने वाले समय में जनता सच्चाई का साथ देते हुए विधायक के साथ खड़ी होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रहलाद सिंह, गढ़ी दुल्ला के प्रधान विकास, पंकज तोमर, राजीव, संजू, संजीव, विनोद, दीपक, पप्पन, विरेश, मुकेश, सहदेव, अरविंद, विरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र तेड़ा, इकबाल, जसबीर, मांगेराम, मनोज, संजीव, राजेंद्र, श्याम सिंह, प्रकाश भगत, राजबीर सिंह, बलवान सिंह, सोनू राणा, राजीव मलिक, धर्मपाल, सोनू राणा, गौरव , विनीत, सहदेव, बिजेंद्र, अरुण कुमार, पिंटू, धर्मवीर गलहेता, पूरण, विपिन त्यागी, अनिल राठी, शीशपाल, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed