{"_id":"5aa97fbe4f1c1bbc758b59b8","slug":"11521057726-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो स्मॉकिंग डे पर लोगों को तंबाकू छोडने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो स्मॉकिंग डे पर लोगों को तंबाकू छोडने का दिलाया संकल्प
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत %नो स्मॉकिंग-डे’ मनाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकास भवन परिसर में तंबाकू छोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। सीडीओ चांदनी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोगों से मादक पदार्थों को छोड़ने की अपील की।
बुधवार को जिलेभर में %नो स्मोकिंग-डे’ मनाया। जिला अस्पताल से लेकर सीएमओ दफ्तर में आने वाले लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया । इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। विकास भवन में अभियान की शुरूआत सीडीओ चांदनी सिंह ने हस्ताक्षर कर की। उन्होंने विकास भवन के सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया जो भी तंबाकू का सेवन करते है वो धीरे-धीरे इस आदत को छोड़ दें। इसके लिए प्रत्येक विभाग में संकल्प पत्र भरवाएं जाएंगे। इसके बाद भी कोई मादक पदार्थों का सेवन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई होगी। सभी विभाग को इस संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि तंबाकू से कैंसर का कारण बन रहा है। अन्य रोगों की चपेट में भी लोग आए हुए हैं। सभी को संकल्प लेना चाहिए की वह तंबाकू को छोड़ेंगे और न किसी को करने देंगे। जिला सलाहकार डॉ. आशुतोष गौतम ने विकास भवन में आने वाले सभी फरियादी, कर्मचारी और अधिकारियों से तंबाकू छोड़ने के लिए हस्ताक्षर कराएं। विनीत कुमार का सहयोग रहा।