{"_id":"5a7df60f4f1c1b8b268b9651","slug":"11518204431-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडब्ल्यूसी ने परिजनों से मिलाया गायब बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडब्ल्यूसी ने परिजनों से मिलाया गायब बच्चा
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। टीकरी निवासी एक व्यक्ति का 13 वर्षीय पुत्र मंदबुद्धि है। कुछ दिन पहले वह घर से निकल गया और भटक गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दोघट पुलिस ने बच्चे के मिलने पर उसे न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। बच्चा अपना पता नहीं बता पा रहा था। इस पर न्यायपीठ ने बच्चे को मेरठ स्थित राजकीय बाल गृह भिजवा दिया।
उधर बच्चे की तलाश में जुटे परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। वहां से बागपत न्यायपीठ के पास पहुंचे। बच्चे का फोटो देखकर परिजनों ने उसकी पहचान की। न्यायपीठ के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने बच्चे को राजकीय बाल गृह से बागपत बुलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चा पहले भी घर से जा चुका है। परिजनों ने इस कार्य के लिए बाल कल्याण समिति की प्रशंसा की।