{"_id":"5a7df4294f1c1ba2268b965a","slug":"11518203945-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा शाहमल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा शाहमल की जयंती
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा शाहमल का जयंती समारोह 11 को होगा
बड़ौत। क्रांतिवीर बाबा शाहमल सिंह का 221वां जयंती समारोह 11 फरवरी को शाहमल स्मारक इंटर कालेज बिजरौल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञ एवं कन्या भू्रण हत्या के विरोध में कन्या पूजन भी किया जाएगा।
बिजरौल थांबा चौधरी यशपाल सिंह ने बताया कि शाहमल की जयंती पर गांव के इंटर कालेज में विशाल कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि स्वामी सत्यवेश, यज्ञ के ब्रह्मा आचार्या प्रतिभा शास्त्री, मुख्य यज्ञमान देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, यज्ञमान के रूप में हिलावाड़ी थांबा के चौधरी ओमवीर सिंह, बावली थांबा के चौधरी जयपाल सिंह, बामनौली थांबा के चौधरी देवेंद्र सिंह, मलकपुर थांबा के चौधरी श्याम सिंह, किशनपुर थांबा के चौधरी महक सिंह, पट्टी मेहर बड़ौत थांबा के चौधरी ब्रजपाल सिंह शामिल होंगे। यज्ञ सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक कन्या पूजन एवं कन्या अतिथि भोज होगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।