{"_id":"5a5128ce4f1c1bf41c8b484b","slug":"11515268302-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टास्क फोर्स ने चकरोड से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टास्क फोर्स ने चकरोड से कब्जा हटवाया
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। शासन के निर्देश पर जनपदों में गठित टास्क फोर्स टीम ने शनिवार को क्षेत्र के सिरसली व मवीकला गांव में पहुंचकर श्मशान, चकरोड को कब्जा मुक्त कराया।
नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम के नेतृत्व में लेखपाल रामपाल यादव, गजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, संदीप कुमार आदि राजस्वकर्मियों का एक दल सिरसली गांव पहुंचा। वहां स्थित श्मशान की भूमि की नापतौल कर निशान लगाकर कब्जा मुक्त कराया। इसके अलावा टीम ने दो चकरोड पर भी कब्जे हटवाए। इसके उपरांत टीम मवीकला गांव पहुंची जहां सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए निशानदेही कर ग्रामीणों को चेताया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली, सुखबीर सिंह, सतबीर, रविंद्र, जसवंत, धर्मबीर, सुरेंद्र, संजू प्रधान आदि मौजूद रहे। नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। उधर, बिनौली थाना परिसर में हुए समाधान दिवस में जमीन के विवाद संबंधी तीन शिकायती पत्र आए, जिनको राजस्व कर्मियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया।