{"_id":"5a3eaa884f1c1b686a8bb851","slug":"11514056328-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रोजगार और किसानों को दिलाएंगे उनका हक: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रोजगार और किसानों को दिलाएंगे उनका हक: सुरेश राणा
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा यूपी सरकार किसानों को उनका हक दिलाएगी। चीनी मिलों की पेराई क्षमता बढ़ाई जा रही है। जिन चीनी मिलों पर किसानों के गन्ने का भुगतान बकाया हैं, जल्द दिलाया जाएगा।
रमाला में किसानों से कहा मलकपुर चीनी मिल से भी बकाया भुगतान जल्द ही किसानों को कराया जाएगा। यूपी सरकार किसानों को उपज का सही दाम देने और आय बढ़ाने पर फोकस कर रही है। किसान देश का अन्नदाता है। बंद पड़ी चीनी मिलों को चलवाने का कार्य भाजपा ने किया है। सपा और बसपा ने इन चीनी मिलों को बेच दिया था। रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ने से शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर के किसानों को लाभ होगा। यूपी में भाजपा की सरकार बनने से अपराधी कांप रहे हैं। इनामी मारे जा रहे हैं और प्रदेश को छोड़कर भाग रहे हैं। 27 मेगावाट के बिजली का प्लांट लगने से रमाला क्षेत्र के गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों को उनका हक और युवाओं को रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा।