{"_id":"5a21aa804f1c1b59678bf870","slug":"11512155776-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए खेल जरूरी : तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए खेल जरूरी : तोमर
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा में वार्षिक खेल महोत्सव हुआ। इसमें मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर ने कहा बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने स्कूली बच्चों में खेल के प्रति रुचि देखकर खुशी जताई।
खेल महोत्सव का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तोमर ने ध्वजारोहण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। संस्था की अध्यक्ष शशि चौधरी, निदेशक अजय चौधरी ने स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इसके अलावा प्रधानाचार्य डॉ. एस कुमार और उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने अतिथि का स्वागत किया। बाद में मुख्य अतिथि के समक्ष जूनियर एवं सीनियर वर्गों में 400 मीटर दौड़ और रिले रेस व अन्य एथलेटिक्स खेलों का आयोजन किया। तोमर ने विजेताओं को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों में खेल के प्रति रुचि देकर खुशी जाहिर की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरण दी। कार्यक्रम का संचालन एकता चौधरी के नेतृत्व में टिवंकल शर्मा और प्रियांशु त्यागी ने किया। इनमें श्वेता अरोड़ा, वरुण कुमार, दीपक तोमर, साकेत कुमार, प्रतिभा राज, पारुल सिंघल, हेमा जोशी आदि रही।