{"_id":"5a09f6734f1c1b6a678bb65d","slug":"11510602355-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच ने शेरपुर लुहारी में यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच ने शेरपुर लुहारी में यज्ञ किया
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। शेरपुर लुहारी गांव में चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच ने यज्ञ किया। इस मौके पर मंच के संरक्षक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़े कर फेंकना है। ताकि आने वाली पीढ़ी इससे सबक ले सके। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा वर्तमान समय में समाज में नशाखोरी बढ़ रही है। युवाओं को नशे की लत ने जकड़ रखा है। नशाखोरी के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है और युवाओं को सही रास्ता दिखाना होगा। विनोद खेड़ा ने चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलने की अपील की। यज्ञ के ब्रह्मा बलजीत सिंह और हरपाल सिंह आर्य रहे। इसकी अध्यक्षता मास्टर वेदपाल ने की। इसमें अजय सोलंकी, ओमवीर सिंह, सूबे सिंह, बिजेंद्र सिंह, कंवर पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन