{"_id":"59ff6b214f1c1bc9678b9bd0","slug":"11509911329-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों के सफाई कार्य में जमकर किया जा रहा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों के सफाई कार्य में जमकर किया जा रहा खेल
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सिंचाई विभाग के अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से नहरों के सफाई कार्य मेें खेल खेला जा रहा है। ठेकेदार सफाई कार्य में अनियमितता कर रहा हैं, शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसानों मेें सिंचाई विभाग के अफसरों के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर डीएम का घेराव करने का निर्णय लिया।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान रविवार को तहसील में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से शिकायत करने पहुंचे किसानों ने कहा शासन से हर वर्ष नहरों की सफाई कार्य के लिए लाखों रुपये की धनराशि स्वीकृत होती है। इस बार भी मीरापुर रजबाहे, बावली रजबाहे, किशनपुर रजबाहे, बड़ौली, खकेड़ा आदि सहित बड़ौत ड्रोन के लिए करीबन 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, लेकिन नहरों और रजबाहों के सफाई कार्य में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। क्षेत्रवासी मोहित तोमर, नरेंद्र, गौरव मलिक, बबलू, प्रियवत राणा आदि ने कहा पिछले साल सफाई कार्य में अनियमितता की पुष्टि पूर्व एसडीओ जेपी सिंह ने रजबाहों और नहरों का निरीक्षण कर शासन को पत्र भेजकर कर दी थी।
पूर्व एसडीओ जेपी सिंह के पत्र पर डीएम और एसडीएम सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो नहरों की सफाई मेें अनियमितता पाई थी। इस बार भी सफाई कार्यों में खेल खेला है। नहर और राजबाहों की सही ढंग से सफाई कार्य न होने पर किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पाता और हर साल हजारों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल सूख रही है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने रजबाहों का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।