{"_id":"59b596824f1c1bfd7f8b5ceb","slug":"11505072770-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलाएंगे भुगतान, बनवाएं सड़कें: सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलाएंगे भुगतान, बनवाएं सड़कें: सत्यपाल सिंह
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कृष्णा और हिंडन में पानी जहरीला हो चुका है। प्रदूषित पानी को शुद्ध कराने के लिए कार्य किया जाएगा। स्वच्छता अभियान में देश के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। भाजपा सरकार को किसानों की चिंता है। सड़कों की हालत ठीक होगी। बकाया भुगतान दिलाया जाएगा। बड़ौत में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की बात भी दोहराई।
रविवार को दिल्ली से बड़ौत तक उनका स्वागत किया । गौरीपुर मोड़ और बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे सही तरीके से निभाया जाएगा। बागपत से गुजरने वाली हिंडन और कृष्णा का पानी बेहद प्रदूषित है। इसकी शिकायतें पहले भी मिली हैं। वह इसके लिए कार्य करेंगे। शीघ्र पानी को शुद्ध कराने का काम किया जाएगा। शिक्षा के गिरते स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास होगा। उन्होंने बड़ौत में लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। वर्ष 2022 में नए भारत स्वच्छ भारत का निर्माण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, संप्रदाय मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत को बनाने में सहयोग का आह्वान किया। बकाया भुगतान दिलाने, सड़कों की स्थिति ठीक कराने का आश्वासन भी दिया।
डूंडाहेड़ा से बड़ौत तक बिछाई पलकें
जगह-जगह किया स्वागत
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। केंद्र में राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद पहली बार बागपत पहुंचे डॉ. सत्यपाल सिंह का लोगों ने स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के बीच फूल मालाएं पहनाई ।
विज्ञापन
बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा और खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख चौधरी जितेंद्र धामा के नेतृत्व में डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर स्वागत किया । इस दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह धामा आदि मौजूद रहे। उधर, पाठशाला बस स्टैंड के समीप गुल्लू धामा ने समर्थकों के साथ माला पहना स्वागत किया। होली चाईल्ड एकेडमी के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण ने भी स्वागत किया। हसनपुर मंसूरी, काठा, मवी कलां में स्वागत किया । प्रमेंद्र धामा, अजय चौधरी भी मौजूद रहे। बागपत के राष्ट्रवंदना चौक पर सचिन शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया । इसमें संजय रूहेला, सुधारश चौहान, सुदेश चौहान, विवेक तंवर, निशांत कौशिक, दुष्यंत चौहान, अनिल चौहान मौजूद रहे। गौरीपुर मोड़ और निवाड़ा में स्वागत किया । सरूरपुर कलां में समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाई। बड़ौत में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के नजदीक बड़ौत विधायक केपी मलिक के नेतृत्व में डॉ. सत्यपाल का स्वागत कर पगड़ी पहनाई गई। भाजपा नेता सुधीर मान ने स्वागत किया।
राष्ट्र की मंगलकामना के लिए बड़ौत में यज्ञ
बड़ौत (बागपत)। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बिनौली रोड पर स्थित वृंदा ज्योति गॉर्डन में पहुंचने पर यज्ञ में भाग लिया। राष्ट्र में सुख-शांति की कामना कर यज्ञ में आहुतियां जी। यजमान की भूमिका राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह अपनी पत्नी अलका तोमर के साथ निभाई। यज्ञ सुरेंद्र नंद शास्त्री, विनोद शास्त्री, अरविंद शास्त्री और अंकुर भारद्वाज ने कराया। यज्ञ में आहुति देने वालों में उनकी पत्नी अलका तोमर बेटी चारू और प्रज्ञा, बेटे ने भी आहुति दी। इस मौके पर बड़ौत के विधायक केपी मलिक, बागपत के विधायक योगेश धामा, लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व विधायक जगत सिंह, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य जयप्रकाश तोमर, भास्कर दत्त शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, सुधीर मान, अमित राणा, राम कुमार पंवार, वेद पाल पंवार, सुरेंद्र ठेकेदार, भासु तोमर, दीपू तोमर, वेदपाल उपाध्याय, अमित लौहड्डा, नीरज कौशिक, नीरज शर्मा, दीपक बामनौली, रवि शास्त्री, मनोज विश्नोई, रविंद्र राठी, सुधीर मान, कुल प्रकाश, रामपाल नेहरा आदि रहे। उन्होंने कहा विचारों की शुद्धता भी जरूरी है।