फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परमवीर तुगाना के भाई समेत दस बंदियों की जेल में हालत बिगड़ी

परमवीर तुगाना के भाई समेत दस बंदियों की जेल में हालत बिगड़ी

Sun, 10 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
परमवीर तुगाना के भाई समेत दस बंदियों की जेल में हालत बिगड़ी
बागपत। जिला कारागार में हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना के भाई सहित 10 बंदियों की हालत बिगड़ गई। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया। उनकी अभिरक्षा में पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदियों की लगातार हालत बिगड़ने का मामला सामने आ रहा है। शनिवार को दस बंदी जिला अस्पताल पहुंचे। किसी को पेट दर्द था तो किसी की अन्य बीमारी। इनमें छपरौली थाने के हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना का भाई संजय, खेकड़ा डबल मर्डर का आरोपी कर्मवीर सिंह के अलावा सुभाष, वीरेंद्र, सलीम, हरिदत्त, कृष्णपाल, नीरज, राहिल, जाकिर शामिल रहे। इनका पहले जेल अस्पताल में उपचार कराया, हालत में सुधार न होने पर उसको जिला अस्पताल में लाया गया। उनकी अभिरक्षा में पुलिस बल तैनात रही, क्योंकि डेढ़ सप्ताह पहले जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद जेल ले जाते समय एक बंदी एंबुलेंस से कूदकर भाग गया था। जो अभी तक फरार चल रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों पर परेशान करने का आरोप
बागपत। बंदियों ने कहा जिला अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज करने के बजाए परेशान करने का आरोप लगाया । उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। पुलिस वालों ने भी उनकी उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कहीं है। उधर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा अस्पताल में चिकित्सक सभी मरीजों का अच्छी तरह इलाज करते है। उन पर लगाए आरोप पूरी तरह से गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed