{"_id":"59ac5df74f1c1b6e6a8b48ce","slug":"11504468471-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतम अकिंचन धर्म की जैन श्रद्धालुओं ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतम अकिंचन धर्म की जैन श्रद्धालुओं ने की पूजा
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन श्रद्धालुओं ने की उत्तम अकिंचन धर्म की पूजा
बागपत। शहर के दिगंबर बड़ा जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व के नौंवे दिन उत्तम अकिंचन धर्म की पूजा की। जैन श्रद्धालुओं ने मंत्रोचार के साथ भगवान का अभिषेक किया। इस मौके पर दीप जलाने का अवसर नील जैन को मिला।
दशलक्षण पर्व के नौंवे दिन रविवार को सुबह के समय भगवान नेमिनाथ, अजितनाथ, पार्श्वनाथ भगवान का शुद्ध जला से अभिषेक किया । इसके बाद शांति धारा की । जैन श्रद्धालुओं ने उत्तम अकिंचन धर्म की विशेष पूजा अर्चना की। शांति विधान का आयोजन किया, इसमें 64 अर्घ्य मंत्रोचार के द्वारा मंडलों पर अर्पित किए । अकिंचन धर्म पर प्रकाश डालकर मयंक जैन ने कहा आत्मा के अपने गुणों के सिवाय जगत में अपनी अलग कोई वस्तु नहीं है। इस दृष्टि से आत्मा अकिंचन है। इसका रूप आत्मा, परिणति को अकिंचन करता है। विधान में नीलम, आनंद प्रकाश, आलोक जैन के परिवार का सहयोग रहा। जैन जागरण मंच ने सामूहिक आरती का आयोजन किया। दीप जलाने का अवसर नील जैन को मिला। शाम के समय तमोला प्रतियोगिता हुई। इसमें कामिनी जैन, तृप्ति जैन, आस्था जैन, बबीता जैन, मणि जैन सम्मानित किया। जिनवाणी सजाओ प्रतियोगिता हुई, इसके प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विनी जैन, मनीष जैन, कुनाल, ऋषभ जैन, विकास जैन, नमन जैन, सुनील जैन, अनिल जैन आदि रहे।