{"_id":"59a866de4f1c1b05278b4b9a","slug":"11504208606-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू माह में गन्ने को बांध लें किसान- महेंद्र डबास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू माह में गन्ने को बांध लें किसान- महेंद्र डबास
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मातृभूमि सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में पुसार और कान्हड़ गांव में कृषक क्लब गोष्ठी हुईं। इसमें वक्ताओं ने कहा किसान चालू माह में गन्ने की फसल बांध लें।
गोष्ठी में कृषि विभाग के सेवानिवृत्त महेंद्र सिंह डबास ने बताया किसान आने वाले समय में धान में बलिया फूटने और फूल निकलने के समय पर्याप्त नमी बनाये रखने के लिए आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। तना हेदक की रोकथाम हेतु 8-10 दिन के अंतराल पर ट्राईकोड्रमा परजीवी का प्रयोग करें। मक्की की खेती में अधिक जलभराव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था करें। साथ ही उन्होंने कहा किसान गन्ने की फसल बांधने का कार्य इस माह में पूरा कर लें। यह भी ध्यान रखें गन्ना बांधते समय ऊपर की पंक्तियां न टूटें। संस्था के सतीश पांडेय ने कहा जनपद में जितने भी कृषक क्लब गठित किए हैं। इनमें 3-4 माह में विशेषज्ञों के साथ बैठक आवश्यक कराएं। साथ ही उन्होंने नाबार्ड की योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के प्रवीण चौधरी ने कहा किसान अपने पशुओं में टीका लगवाए। इसमें प्रमोद, नरेंद्र, राम सुधीर, विनोद, निरंकार, अरविंद आदि रहे।