{"_id":"59a31ed04f1c1ba1248b4ab5","slug":"11503862480-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना करने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना करने उमड़े श्रद्धालु
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना करने उमड़े श्रद्धालु
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट। जिलेभर में गणपति बाप्पा मौरया के जयकारे से वातावरण धार्मिक हो गया है। रविवार को सुबह और शाम प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की पंडाल में पूजा अर्चना हो रही है।
शहर बागपत में गणपति की धूम है। गली-मोहल्लों में विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना हो रही है। आरती से लेकर जयकारों से धार्मिक माहौल बन रहा है। शहर के बड़ा बाजार, भूमिया शिव मंदिर, कोर्ट रोड, महावीर वाली गली, सालिगराम मंदिर, पुराना कस्बा में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की । रविवार को सुबह और शाम श्रद्धालु आराधना के लिए पहुंच रहे हैं।
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में गणेश सेवा समिति द्वारा चल रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। हरियाणा के कलाकारों द्वारा भक्तिमय संगी, गणेश पूजन, भजन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इन पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे हैं। इस दौरान मुकेश गर्ग, अंकुश गोयल, अमित गोयल, प्रवीण गोयल, सोनू, सौरभ, सचिन, विशाल, बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
दोघट में तीन दिन से चल रहे गणेश महोत्सव में पंडित राकेश मिश्रा और विपिन शर्मा ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की आरती की और हल्दी लगाकर अभिषेक किया। इसमें विनोद गुप्ता, अजय, रोबिन वर्मा, सिंटू, शुभम, नमन गुप्ता, मनोज, रोहताश, सचिन, हरेंद्र आदि रहे।