{"_id":"5999ec974f1c1b8e388b47bc","slug":"11503259799-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार -विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार -विधायक
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खतौली में ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही रालोद नेता और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला घटनास्थल पर पहुंचे और मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा हादसे की सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
मुजफ्फरनगर से लौटे के बाद उन्होंने बड़ौत में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा रेल दुर्घटना में प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। उन्होंने बताया स्थानीय जनता ने पटरी टूटी होने की जानकारी 12 अगस्त को प्रशासन को दी, लेकिन प्रशासन के कार्रवाई न होने के कारण यह दुर्घटना घटी है। उन्होंने बताया रेल हादसा होने के बाद भी घटनास्थल पर लाइट का उचित प्रबंध नहीं कराया । स्थानीय जनता ने ही घायलों को अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। विधायक सहेंद्र रमाला जिला अस्पताल में घायलों से मिले और उनको सांत्वना दी दुख की घड़ी में लोकदल परिवार आपके साथ है। विधायक ने केंद्र सरकार द्वारा हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को मात्र 3.5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा को भद्दा मजाक बताया। उनके साथ मुजफ्फरनगर मंडल के अध्यक्ष अजित राठी और पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी मौजूद रहे।