फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांउटर न खुलने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा

कांउटर न खुलने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा

Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कांउटर न खुलने के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें बुधवार को काउंटर न खुलने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस और कर्मचारियों से छात्रों की तीखी नोकझोंक भी हुई। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत किया।
छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष खोखर और अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना था कि कॉलेज मेें कटऑफ के आधार पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, कॉलेज में तैनात कर्मचारी न तो समय पर काउंटर खोल रहे हैं और न ही दाखिला प्रक्रिया के दौरान छात्रों की मदद कर रहे हैं। आरोप लगाया कि छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष खोखर एक छात्र का फार्म लेकर काउंटर पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने काउंटर बंद कर दिया। इससे आक्रोशित होकर छात्रों ने हंगामा किया। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उनकी कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। बाद में प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों व कर्मचारियों को समझा कर शांत किया। प्रदर्शन करने वालों में अमरदीप, संदीप, नीरज, प्रताप, नितिन, सुनील, अमित, नीरज, सहदेव, अंकित शामिल रहे। प्राचार्य ने बताया कि दाखिला कराने को लेकर थोड़ी कहासुनी हो गई थी। मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन


एबीवीपी के टीएसवीपी मनोनीत किए
बड़ौत (बागपत)। गायत्री देवी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया । इसमें छात्र प्रतिनिधियों को परिसर के उद्देश्य कार्य प्रणाली, सामाजिक कार्यक्रमों, सैद्धांतिक भूमिका के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदेश के टीएसवीपी ने संगठन की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रांजुल कौशिक जिला टीएसवीपी प्रमुख बनाया। वहीं तहसील खेकड़ा के सागर सिंह संयोजक, बड़ौत नगर अध्यक्ष दीपक चौधरी, उपाध्यक्ष अक्षय राणा, मंत्री विनित स्वामी, सह मंत्री अमन गुप्ता आदि की घोषणा कीं। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, आरपी वर्मा, निविश चौधरी, अंकुर ठाकुर, हैप्पी, गौरव पंवार, उत्सव जैन, राहुल तोमर, अंकित तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed