फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समाज से एकजुटता का किया आह्वान

समाज से एकजुटता का किया आह्वान

Tue, 30 Apr 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
समाज से एकजुटता का किया आह्वान
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा समाज के लोगों को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

विश्वकर्मा एकता विकास सभा की बैठक कस्बे में रूपचंद विश्वकर्मा के आवास पर हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा कहा कि विश्वकर्मा, पांचाल, जांगिड़ , धीमान, टांक, मैथिल, शर्मा, रामगढिय़ा समाज का प्राचीन इतिहास रहा है। सभी को एकजुट होना होगा। जब तक विश्वकर्मा समाज के लोग राजनीतिक फैसले नहीं लेंगे और समाज के आईएएस, पीसीएस अफसर, विधायक, सांसद और मंत्री नहीं बनेंगे, तब तक न तो समाज मजबूत होगा और न समाज को भागीदारी मिलेगी।
विज्ञापन

पश्चिम के प्रभारी मास्टर विनोद विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष पंडित विनोद विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा ने भी विचार व्यक्त कर समाज को एकजुट होने व बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने पर बल दिया। इसमें जिला संगठन मंत्री उपेंद्र विश्वकर्मा, संरक्षक महेंद्र सिंह विश्वकर्मा, ब्रह्म सिंह विश्वकर्मा, गोपी चंद विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विजयपाल विश्वकर्मा, राजबीर विश्वकर्मा, सचिव सीताराम विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, सदस्य सुनील विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा को मनोनीत किया। इसमें प्रदीप विश्वकर्मा सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, जिला महासचिव जितेंद्र विश्वकर्मा, परमजीत विश्वकर्मा, सचिन विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, प्रताप विश्वकर्मा, लोकेश विश्वकर्मा, रामफल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बलजोर विश्वकर्मा, रोहताश विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, वीरसेन विश्वकर्मा मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता ब्रह्म सिंह विश्वकर्मा ने की। संचालन उपेंद्र विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed