फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   व्यापारी नेताओं पर हुए हमले की निंदा की

व्यापारी नेताओं पर हुए हमले की निंदा की

Mon, 08 Apr 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी नेताओं पर हुए हमले की निंदा की
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत व्यापार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक लोहिया बाजार में हुई। इसमें पांच अप्रैल को सराफा बाजार में व्यापारी नेताओं पर कातिलाना हमले की निंदा की गई और हमले में शामिल आरोपियों को पकड़ने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सराफा बाजार मेें व्यापारी नेता अंकुर जैन और भूपेश बब्बल पर चार अप्रैल की रात्रि एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया, उसकी कड़ी शब्दों में निंदा की। संजय जैन ने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टे उनके खिलाफ तहरीर ले ली गई, हम चुनाव के माहौल को खराब नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने मांग की कि नामजद आरोपियों को पकड़ा जाए, वरना आंदोलन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता डीके जैन ने की। बैठक में चमन लाल, मुकेश शर्मा, देवेेंद्र गुप्ता, आलोक जैन, गुलशन जैन, लवली, गौरव, सोनू कुरैशी, अनस कुरैशी, साबिर, अनसार, पोली जैन, प्रियंक जैन, दीपक जैन, डिंपल जैन, अमित, सचिन वर्मा, अभिषेक जैन, अर्पित जैन, सुरेंद्र जैन, आशू कुरैशी, देवेंद्र गुप्ता, विक्रांत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed