{"_id":"5c7c2ddfbdec227cde5301ac","slug":"111551642079-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा में फाल्गुनी मेला शुरू, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा में फाल्गुनी मेला शुरू, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू हो गया है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। पुलिस सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रहे। एएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली और मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
मेले के पहले दिन शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िये भी यहां पहुंचे। स्थानीय श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मेले में दुकानें लगाई। दुकानों पर दूर-दराज से आए महिला व बच्चों ने खरीददारी की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मंदिर व मेले की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही उजागर होती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी श्रद्धालुओं से सही व्यवहार से पेश आए। इसके बाद उन्होंने मंदिर और मेला परिसर का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। मंदिर में बनाए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। बैरिकैडिंग की व्यवस्थाओं को देखा। सोमवार को महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं व कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है।
पुरा में आज यह रहेगी व्यवस्था
बागपत। एएसपी ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक के लिए दो लाइन बनाई गई हैं। कांवड़िये मंदिर में पूर्वी द्वार से प्रवेश करेंगे। जलाभिषेक करने के बाद पश्चिमी द्वार से बाहर आएंगे। मंदिर के गर्भगृह में चार-चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई। दो-दो घंटे की शिफ्ट में पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। मंदिर परिसर में लगे 32 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। मंदिर से एक-एक किमी पहले वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
बागपत। फाल्गुनी मेले को सकुशल कराने के लिए एसपी के अलावा दो एएसपी, छह सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 125 दरोगा, 400 सिपाही, 80 महिला कांस्टेबल, 350 होमगार्ड, पांच कंपनी पीएसी, एक प्लाटून बाढ़ नियंत्रण दस्ता, बम निरोधक दस्ता तैनात किए हैं।
4.28 बजे से शुरू होगा जलाभिषेक
बागपत। पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं. जय भगवान शर्मा ने बताया कि चार मार्च को महाशिवरात्रि पर शाम 3 बजकर 10 मिनट पर झंडा पूजन होगा। शाम 4 बजकर 28 मिनट पर झंडारोहण का कार्यक्रम होगा। इसके बाद मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।